पुस्तक समीक्षा
दो दोस्तों की कहानी : टेढ़ा पुल
यह एक बाल उपन्यास है। इसमें 14 साल के बच्चे गिजू और उसके सहपाठी रोहित की कहानी है। दोनों पढ़ने में तेज हैं, साथ ही मस्ती भी करते हैं। किसी वजह से गिजू अपने पापा से दूर मम्मी के साथ नाना-नानी और मामा के पास रहने लगता है। लेकिन वह अपने पापा के साथ रहना चाहता है। कई उतार चढ़ावों के बाद उसके दादा-दादी और पापा, गिजू और उसकी मम्मी को वापस लेने आ जाते हैं। इस उपन्यास में बहुत कुछ ऐसा होता है, जिसे पढ़ने में तुम्हें मजा आएगा। स्कूल में होने वाले कार्यक्रम, स्कूल में दोस्तों के साथ होने वाली शरारतें और दुधवा नेशनल पार्क घूमने का रोचक वर्णन भी है। इसे पढ़ना तुम्हें जरूर अच्छा लगेगा।
किताब-टेढ़ा पुल, लेखक-डॉ. नागेश पांडे 'संजय', मूल्य-150 रुपए, प्रकाशक-विभा प्रकाशन, इलाहाबाद
(हरिभूमि, दैनिक की बाल भूमि पत्रिका में 30 जून 2017 को पृष्ठ 12 पर प्रकाशित)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें