पुस्तक-समीक्षा/बालिकाओं की श्रेष्ठ कहानियाँ
बालिकाओं की श्रेष्ठ कहानियाँ
संपादक : डा. नागेश पांडेय संजय
प्रकाशक :राष्ट्रीय प्रकाशन मंदिर,
फाटक गूंगे नबाब ,अमीनाबाद, लखनऊ
संस्करण : 2007, प्रथम
बालिकाओं को उनकी रुचि की स्वस्थ कथाएं प्रदान करने के उद्देश्य से प्रख्यात बाल साहित्यकार नागेश पांडेय संजय ने महत्वपूर्ण काम किया है। उनकी संपादित पुस्तक 'बालिकाओं की श्रेष्ठ कहानियां' का प्रकाशन निश्चित ही बालिकाओं को संस्कारों से ओतप्रोत करेगा, साथ ही उनमें साहित्य के प्रति रुचि भी पैदा करेगा। पुस्तक में पहली कहानी सुप्रसिद्ध साहित्यकार विष्णु प्रभाकर की 'यह तस्वीर किसकी है' शामिल की गई है। इनके अलावा शकुन्तला सिरोठिया, डा. श्रीप्रसाद, चन्द्रमोहन दिनेश, डा. दिविक रमेश, डा. उषा यादव, डा. मोहम्मद साजिद खान, डा. मोहम्मद अरशद खान आदि की कहानियां संकलित की गई हैं। संकलन के फ्लैप पर डा. राष्टबंधु ने लिखा है- हिन्दी में पहली बार बालिकाओं की रुचि और आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सुंदर सुरुचिपूर्ण कहानियां संकलित की गई है। संपादक नागेश पांडेय संजय स्वयं एक श्रेष्ठ बाल कहानीकार हैं, अतः उनके द्वारा बालिकाओं की चयनित यह कहानियां स्थायी महत्व लिए हुए हैं।
(दैनिक जागरण, जूनियर जागरण, 5 अक्टूबर 2007, पृष्ठ 5)


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें