गुरुवार, 30 दिसंबर 2010

ऐसा भागा ऐसा भागा

 शिशु गीत : डा. नागेश पांडेय ' संजय ' 

चित्र साभार :गूगल सर्च 

कड़ी ठण्ड में बिल्ली ने, 
थर्राता चूहा पकड़ा .
दस्तानें पहने पंजों में , 
कसकर उसको जकड़ा .

घर पहुँची  झट गैस जलाई , 
उस पर रखी कढाई. 
घी उड़ेल ठंडे चूहे को , 
डाला उसमे भाई .

गर्मी पाकर ठंडा चूहा , 
शेर बना  गुर्राया   . 
ऐसा  भागा ऐसा  भागा ,    
हाथ  नहीं  फिर आया . 

3 टिप्‍पणियां:

आपकी टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद . आपका आभार .