ठंड लग रही
बाल गीत : डा. नागेश पांडेय 'संजय'
ओ अम्मा ! दो मुझे रजाई ,
ठंड लग रही है .
देखो गठरी बना हुआ मैं
कंबल के अंदर .
ठिठुर रहा है , मेरा सारा
तन थर-थर-थर .
और दाँत कर रहे लड़ाई ,
ठंड लग रही है .
चुपके से तुमको बतला दूँ ,
नाक बह रही है .
कल सर्दी में घूमा था मैं ,
राज कह रही है .
हालत है मेरी चकराई ,
ठंड लग रही है .
मुझको झट-पट-चट .
पलक झपकते पी जाऊँ मैं ,
उसको गट-गट-गट.
उस से रहत मिले सवाई ,
ठंड लग रही है .
-----------------------
चित्र में कुबेर मिश्र


बड़ी मजेदार ....प्यारी है ठण्ड की कविता.....
जवाब देंहटाएंअभी से बच्चे को अदरक वाली चाय पिला रहे हैं? बढिया है भाई।
जवाब देंहटाएंमुझे भी ठण्ड लग रही है
जवाब देंहटाएंबाल-इच्छाओं को पहचानना और उसे शब्द देना अत्यंत संवेदनशील के बस की ही बात है।
जवाब देंहटाएंआनंद वर्षा करता गीत "ठण्ड लग रही है"
वाह वाह !! बहुत सुखकर !!!