शनिवार, 11 दिसंबर 2010

शिशुगीत : नाच दिखा दो-डा. नागेश पांडेय 'संजय'


नाच दिखा  दो
शिशुगीत : डा. नागेश पांडेय 'संजय'  
बंदर मामा बड़े प्यार से 
बोले - भैया मोर. 
ता-ता थैया नाच दिखा दो , 
होता हूँ मैं बोर.
बोला मोर - ठीक है लेकिन 
हो जाने दो भोर.
सोओ और मुझे सोने दो , 
अब मत करना शोर. 

5 टिप्‍पणियां:

आपकी टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद . आपका आभार .