मंगलवार, 16 नवंबर 2010

बस

हम बच्चों को भाती बस
सुबह सुबह आ जाती बस
वि़द्यालय तक हमको भैया
मिनटों में पहुचाती बस
अगर रास्ता ऊबड़ खाबड़
झूला बन जाती है बस
बहुत बुरी लगती लेकिन जब
धक्के लगबाती है बस .

1 टिप्पणी:

आपकी टिप्पणी के लिए अग्रिम धन्यवाद . आपका आभार .